फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में तनाव, गलियां पड़ी सूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हाजी निसार अली की हत्या के बाद निवाड़ा गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। गलियां सूनी पड़ी है। पुलिस और पीएसी तैनात है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उधर, मृतक को गमगीन माहौल में सुपुर्द एक खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव की ग्राम प्रधान जुलेखा बेगम के जेठ हाजी निसार अली शनिवार की सुबह हारुण, महकार, अंगूर अली व इखलाक के साथ अपने किसी परिचित से मिलकर घर लौट रहा था। रास्ते में एक दुकान के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इसमें नासिर अली की मौत हो गई थी जबकि महकार व अंगूर अली घायल हो गए थे। महकार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था। परिजनों ने 23 लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। 18 आरोपी फरार है। नासिर की हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गांव में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एक माह पूर्व भी हुआ था विवाद, सुरक्षा की मांग
बागपत। इखलाक ने बताया कि एक माह पूर्व राशन वितरण को लेकर विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। इसी के चलते शनिवार को उन पर हमला किया गया। कहना है कि मुख्य आरोपी अभी फरार है, जो कभी भी उन पर हमला कर सकते है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें