फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम डिलीवरी पर दस रुपये सर्विस चार्ज, सुबह सात से नौ बजे तक बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर मेें सामान के होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। व्यापारियों और पुलिस के साथ मीटिंग में तय किया गया कि बुकिंग पर होम डिलीवरी होगी। कम से कम दो सौ रुपये का सामान खरीदना होगा, जिस पर दस रुपये सर्विस चार्ज लगेगा। 12 बजे तक सामान घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने शुक्रवार को किराना एवं व्यापारियों के साथ बैठक की। कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए दुकानों को बंद करने व लोगों को होम डिलीवरी देने के निर्देश दिए। तय किया गया कि सुबह सात बजे से नौ बजे तक ग्राहकों के आर्डर की बुकिंग होगी तथा 12 बजे तक ग्राहक को सामान की होम डिलीवरी की जाएगी। ग्राहक को कम से कम दो सौ रुपये के सामान का आर्डर करना होगा और दस रुपये का डिलीवरी चार्ज देना होगा। किराना हॉल सेलर्स सुबह छह बजे से दस बजे तक ग्रामीण एवं नगर में किरयाना के सामना की सप्लाई देंगे, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। बैठक में संयुक्त व्यापार वेलफेेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महामंत्री संजय रुहेला, सभासद सुरेंद्र वर्मा, बागपत व्यापारी एसोसिएशन के विनोद गुप्ता, किरयाना एसोसिएशन कुलभूषण जैन, अमित अग्रवाल, लवी जैन, महबूब बेग, मंगते, मुन्ना गोयल, सतीश गुप्ता, गौरव गुप्ता, रवि गुप्ता, श्रीचंद गुप्ता और व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें