संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आगरा में 17 से 19 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए शनिवार को खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल लिया गया। इसमें अलग-अलग भार में दस खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बागपत एम्चयोर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ़ प्रदीप ढाका ने बताया कि शनिवार को एसपीसी डिग्री कालेज में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें 48-51 किग्रा भार वर्ग में दीपक शर्मा, 51-54 किग्रा भार वर्ग में दिपांशु राणा, 54-57 किग्रा भार में हरीश, 57-60 किग्रा भार में कपिल, 67-71 किग्रा भार में विजय शर्मा, 71-75 किग्रा भार में मानवेंद्र, 75-80 किग्रा भार में मानवेंद्र, 80-86 किग्रा भार में समीर तोमर, 86-92 किग्रा भार में नाजिम और 92 से अधिक किग्रा भार वर्ग में प्रभात का चयन किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष सुनील चौहान, उपसचिव दीपक चौहान, विपिन चौधरी, मोहित शर्मा, विवेक ढाका और कपिल यादव मौजूद रहे।