शहर स्थित अस्थाई जेल मे निरीक्षण करते एसपी व जेल अधीक्षक
- फोटो : KAHKRA
डिग्री कॉलेज में मानकों के अनुसार अस्थाई जेल तैयार
बागपत, खेकड़ा। पुलिस अधीक्षक और जेल अधीक्षक ने सोमवार को शहर के डिग्री कॉलेज में बनी अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार 19 मई से जेल में बंदियों की शिफ्टिंग शुरू हो सकती है।
जिला जेल में 600 से अधिक बंदी बंद हैं। जबकि जेल की क्षमता 660 बंदी की है। देश में कोरोना वायरस फैल रहा है। बागपत जिले में भी कोरोना संक्रमण के 20 से अधिक रोगी मिल चुके हैं। जेल प्रशासन ने जेल के बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए शहर में स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र यादव और जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने खेकड़ा में बनी अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। उन्हें वहां सभी कार्य जेल मानकों के अनुसार पूर्ण मिले। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया अस्थाई जेल के सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहां सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। लाइट की व्यवस्था हो चुकी है। गंदे पानी की निकासी के लिए सीवर लाइन बिछ चुकी है। कॉलेज की चारदीवारी की ऊंची भी कराई जा चुकी है। शौचालय ठीक कराए जा चुके हैं । 19 मई से अस्थाई जेल में बंदियों की शिफ्टिंग शुरू हो सकती है। इस दौरान एसडीएम राजपाल सिंह, एमएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, प्रबंध समिति के उपमंत्री संजय वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।