फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खिवाई मोड़ से अस्थायी बस स्टैंड हुआ बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

Mon, 16 Dec 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। खिवाई मोड़ पर बड़ौत डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया अस्थायी बस स्टैंड बंद कर दिया। इसके बंद होने से दस से अधिक गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने हिंडन नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण पूरा होने तक अस्थाई बस स्टैंड को चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बरनावा में हिंडन नदी पर बना पुल जर्जर हो चुका है। इस कारण भारी वाहनों के आवागमन पर करीब छह माह से रोक लगी है। इसके बाद बड़ौत से मेरठ आने-जाने वाली रोडवेज बसों का रूट बदलकर हजूराबाद गढ़ी, अमीनगर सराय से पुरा महादेव होते हुए मेरठ कर दिया गया था। इस मार्ग से मेरठ आवागमन करने में यात्रियों को समय व पैसा अधिक खर्च हो रहा था।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए तीन माह पहले खिवाई मोड़ पर डिपो ने अस्थायी बस स्टैंड बनाया था, जिससे मेरठ के लिए बसों का संचालन किया जा रहा था। परिवहन अधिकारियों ने यात्रियों का पर्याप्त संख्या में नहीं मिलने का तर्क देकर बस स्टैंड को बंद कर दिया। इसके बंद होने से बिनौली, बरनावा, चंदायन, सिरसली, जौहड़ी, सिरसलगढ़, पिचौकरा समेत 10 गांव के लोगों की आवागमन में परेशानी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी बस स्टैंड को बनाया गया था। परिवहन अधिकारियों को इसे बंद नहीं करना चाहिए था, जिससे लोगों को मेरठ आने-जाने में परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। - धर्मवीर

बस स्टैंड बंद होने से अब लोगों को दो गुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में मेरठ या अन्य गंतव्य तक जाने के लिए सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा। - मेहरदीन
वर्जन

खिवाई मोड पर बनाए गए बस स्टैंड से बसों को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे थे। हिंडन नदी पर अस्थायी पुल बनने के बाद बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें