खेकड़ा। गाजियाबाद की सेल टैक्स अधिकारी सुमन पटेल ने कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान मेरठ के टेंपो चालक अंकित पर उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगा कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद की सेल टैक्स अधिकारी सुमन पटेल शनिवार की देर शाम टीम के साथ दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी टीम ने शामली से दिल्ली आ रहे एक टेंपो को रुकवाकर कागजों की चेकिंग करने लगी। टीम ने टेंपो चालक को कागज दिखाने को कहा, लेकिन उसने टीम को कागज दिखाने के बजाय उनके साथ अभद्रता कर दी।
सेल टैक्स अधिकारी ने भी टैंपो चालक को समझाने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद टीम ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर टैंपो समेत आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेल टैक्स अधिकारी और टीम के साथ अभद्रता करने वाले मेरठ निवासी टेंपो चालक अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद