फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने पाया काबू

Mon, 20 Apr 2026 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
चलते ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


चालक ने कूदकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार टेंपो चालक भूरी सिंह एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टेंपो में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


दमकल ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक टेंपो का काफी हिस्सा जल चुका था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें