पहली बार ऐसा हो रहा है कि एसी व कूलर इतनी मांग बढ़ी है। एसी व कूलर कई बार खत्म हो चुके हैं और मंगवाने के बाद भी पूर्ति नहीं हो रही है। अनुमान है कि 40 करोड़ से ज्यादा के एसी व कूलर बिक गए हैं। एसी को इंस्टॉल करने के लिए एक सप्ताह तक का समय लग रहा है और किसी का एसी खराब हो जाता है तो उसे ठीक कराने के लिए भी कई दिन का इंतजार करना पड़ता है। - जगदीश अरोड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम मालिक
गर्मी के कारण पानी की आपूर्ति चार गुना तक बढ़ गई है। मांग बढ़ती जा रही है, मगर उसके अनुसार सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। यह केवल बागपत तक की स्थिति नहीं है, बल्कि अन्य कस्बों व गांवों तक में पानी की आपूर्ति कई गुना बढ़ गई है। - संदीप, चौहान आरओ वाटर
गर्मी में कोल्डड्रिंक्स, बोतल बंद शिकंजी, एनर्जी ड्रिंक की बिक्री काफी बढ़ी है। इनकी बिक्री तीन गुना तक हो गई है और इनको युवा ज्यादा पी रहे हैं। हालांकि अभी पूर्ति होने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। - मिंटू चौहान, दुकानदार