बागपत। आईएएस अफसर का बेटा बताकर महिला से दोस्ती कर कार और एक लाख रुपये लेकर युवक गायब हो गया। महिला अपने पति के साथ युवक को शहर में तलाश करती रह गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुड़गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई थी। युवक ने खुद को आईएएस अफसर का बेटा बताया था। उसने अपना पता इलाहाबाद बताया था, लेकिन वह कानपुर का रहने वाला है। उसने उससे एक लाख रुपये उधार लिए। इनमें से 50 हजार रुपये पिछले माह दिए थे। चार-पांच दिन पहले उसने उससे कार मांगी थी। वह उसके साथ बागपत कार में आई थी। उसके पास अपनी कार छोड़कर चली गई थी। युवक ने बताया वह बागपत में किराए पर रह रहा है।
उसने युवक से अपने रुपये का तगादा किया तो उसने बागपत आकर रुपये लेकर जाने को कहा। वह उससे अपनी कार और रुपये लेने पति के साथ मंगलवार को बागपत पहुंची तो उसे युवक यहां नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। उसका आरोप है कि आरोपी उसकी गाड़ी लेकर चला गया है। उसने आरोपी युवक को पकड़कर गाड़ी और रुपये बरामद करने की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा प्रथम दृष्टता मामला गुड़गांव का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।