फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार व एनीमल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी की महिला मरीज संक्रमित मिलने पर मेरठ रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को बागपत तहसीलदार, एनिमल रिसर्च सेंटर के निदेशक और उनकी पांच वर्षीय पुत्री के अतिरिक्त फुलेरा में तीन वर्ष की बच्ची, स्वास्थ्यकर्मी और माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी समेत 15 संक्रमित मिले हैं। टीबी की मरीज में संक्रमण की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है, जबकि अन्य सभी का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। जिले में अब 306 संक्रमित और 299 सक्र्रिय केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को सरूरपुर कलां सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट, बागपत सीएचसी की दो एएनएम संक्रमित मिली हैं। पुराना कस्बा की टीबी की मरीज 60 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। इनके अतिरिक्त बड़ौत क्षेत्र के गूंगाखेड़ी व लौहड्डा में एक-एक युवक, गांधी नगर व आवास विकास कॉलोनी में एक-एक महिला के अतिरिक्त गांधी रोड, शताब्दी नगर व रामबाग कॉलोनी में एक-एक संक्रमित मिला है। खेकड़ा के फुलेरा गांव में एक तीन वर्षीय बच्ची, सांकरौद में दिल्ली में नौकरी करने वाले दो युवक, हरचंदपुर गांव में तीन मजदूर, हसनपुर मंसूरी के दो युवक व खेकड़ा नगर का एक युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें