फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तहसीलदार पर वादों का निस्तारण नहीं कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। तहसील न्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर दाखिल खारिज के वादों का निस्तारण नहीं करने का आरोप लगाया और डीएम से लंबित वादों का निस्तारण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील न्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार सिंह यादव ने खेकड़ा तहसील दिवस में दिए शिकायती पत्र में कहा कि तहसील में जमीनों के दाखिल खारिज के लिए समय से वाद दायर किए जा रहे हैं। रोहताश कुमार, प्रमोद कुमार, सुशील सिंगला, कुसुम यादव आदि के वादोें पर कोई आपत्ति भी नहीं है। इसके बावजूद तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालय में वादों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इससे वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से वादोंं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वादों का लगातार निस्तारण कराया जा रहा है। फिर भी यदि अधिवक्ताओं की कोई समस्या है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा। - वर्तिका श्रीवास्तव, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें