फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तारीख पर तारीख में निपट रहे तहसील संपूर्ण समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शासन ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस इसलिए शुरू किए थे कि लोगों को समस्याओं के निस्तारण के लिए भटकना न पड़ा। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। कई बार शिकायत देने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा और फरियादियों को केवल तारीख पर तारीख देकर आश्वासन की घुट्टी पिला दी जाताी है।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह व एसडीएम सुभाष सिंह ने जनसमस्याएं सुनी। वहां सुबह से अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए फरियादी लाइन में खड़े थे। कुल 55 शिकायतें आई, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। डीएम ने आठ शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए टीम गठित कर मौके पर भी भेजी। लेकिन कई ऐसे भी कई फरियादी थे, जिनकी समस्या का बार-बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
फरियादी लाइन में, अधिकारी फोन में लगे रहे
एक तरफ जहां फरियादी अपनी-अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए लाइन में खड़़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर बेफिक्र अधिकारी व कर्मचारी व्हाट्सअप व फेसबुक चलाते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

बागपत में 55 और खेकड़ा में 29 शिकायत आईं
बागपत तहसील में शनिवार को 55 शिकायत लेकर लोग पहुंचे। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य को जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस तरह खेकड़ा में 29 शिकायत आई, जिनमें से तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया और अन्य का विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने के आदेश दिए गए।

केस नंबर एक
ढिक़ाना गांव के सोहनवीर ने बताया कि खेत के पास से गुजर रही चकरोड़ पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। संपूर्ण समाधान दिवस में तीन बार व सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ। सीएम पोर्टल पर जो शिकायत की थी, उसका अधिकारियों ने बिना मौके पर जाए फर्जी निस्तारण कर दिया।
केस नंबर दो
शाहपुर बाणगंगा निवासी सुरेन्द्र ने बताया कि उसकी डेढ़ बीघे जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। चार बार संपूर्ण समाधान दिवस मेें शिकायत दे चुका है, लेकिन न टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और न ही जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। ऐसे में चक्कर काटकर परेशान हो रहा है।
केस नंबर तीन
अंगदुपर गांव निवासी मंचवीर ने गांव के मुख्य रास्ते पर गंदगी फैलने व जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में पांच से अधिक बार शिकायती पत्र दिया। लेकिन आज तक न तो समस्या का समाधान हुआ और न ही शिकायती पत्र का किसी ने जवाब दिया।
वर्जन
न्यायालय में जितने मामले विचाराधीन है, उन्हें छोड़कर अन्य शिकायतों का तत्काल प्रभाव से टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जा रहा है। पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण करने में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन फरियादियों की शिकायत का सही ढंग से निस्तारण हो जाता है। - सुभाष सिंह, एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें