फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने प्रदर्शन से गूंजी तहसील 

Tue, 17 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करती बड़ौत के वार्ड नंबर 11 की महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसील में कई धरने-प्रदर्शन हुए। कभी राशन कार्ड तो कभी तालाबों पर अवैध कब्जों को हटवाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

युवा छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में बावली गांव की देशू पट्टी के लोगों ने शिव मंदिर के पास तालाब पर किए गए अवैध कब्जे हटवाने की मांग की। कहना था कि तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण गलियों में पानी भरा रहता है। इससे सड़के टूट गई है। प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के पास पानी भरा रहता है। जिसमें बच्चें रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरते है।
    कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार तोमर, डॉक्टर हरेंद्र कुमार, ईश्वर सिंह, ओमपाल, अश्वनी कुमार, अभिषेक प्रधान, विशाल तोमर, विक्रांत, अंकुर, शुभम, विवेक, सुभाष, गुलाबों, गुड्डू, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं बड़ौत के वार्ड नंबर 11 की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

    उनका कहना था कि उनका राशन डीलर न तो उन्हें राशन देता है और न ही नए कार्ड बनवा रहा है। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कुसुम, मंजू, गीता, हसीना, राजेश, पूनम, अख्तरी, रशीदा, रीना आदि शामिल रहे। गुराना गांव के लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका कहना था कि राशन डीलर ने आपूर्ति निरीक्षक से मिलीभगत कर राशन कार्ड सूची से उनके नाम काट दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में संतरेश, जमील, फिजू, समयदीन, भरपाई, उषा, राजकली, महेंद्र, अनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें