दोघट। बामनौली गांव में चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में चल रहे धरने और आमरण अनशन में बुधवार को तहसीलदार और एसीओ चकबंदी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया।
चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में गांव के किसान आठ दिन से धरना और आमरण अनशन पर बैठे थे। उनका कहना था कि चकबंदी के दौरान अधिकतर चक हवाई काट दिए हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। बुधवार को तहसीलदार हर्ष चावला, एसीओ चकबंदी कृष्णकांत राय, लेखपाल कंवरपाल धरने में पहुंचे और किसानों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान महिपाल सिंह ने किसानों को समझा-बुझाकर आमरण अनशन एवं धरना समाप्त कराया। किसानों ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। एसीओ चकबंदी का कहना था कि अधिकतर किसानों के मामले एडीएम कोर्ट में चल रहे हैं। गांव हनुमान मंदिर के पास खाली पड़ी भूमि जांच में युवा मंगल दल की मिली है, जबकि दलित समाज इंदिरा आवास हरिजन बस्ती की बता रहे हैं। इस मौके पर राजीव, सविता, धर्मेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, ब्रह्मपाल, गुड्डू, महावीर, खिलारी, बीरसैन, महेशपाल, राधा, रतन सिंह, राजकली आदि रहे।