फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नदारद मिले तहसील अफसर व कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने मांगा गया स्पष्टीकरण, कटेगा एक दिन का वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। एसडीएम गुलशन कुमार ने शुक्रवार को खेकड़ा तहसील का निरीक्षण किया। उन्हें तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक आदि अधिकारी अपने कार्यालयों में नहीं मिले। कुछ विभागों के कार्यालय पर ताले भी लटके मिले। उन्होंने इन सभी का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

एसडीएम गुलशन कुमार शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर खेकड़ा तहसील पहुंचे। निरीक्षण में उन्हें नजारत, खसरा खतौनी आदि कार्यालय पर ताले लटके मिले। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक आदि अधिकारी भी अपने कार्यालय में नहीं मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेजी है। स्पष्टीकरण भी मांगा है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तहसील में अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी नदारत मिले है। उनका एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति की गई है। समय से तहसील न पहुंचने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें