बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्नों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मलकपुर चीनी मिल के वाइस प्रेसिडेंट व स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष विपिन चौधरी, डीजीएम एसबीईसी शुगर मिल, राव फारूख महमूद व प्रधानाचार्य अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद प्री जूनियर विंग के छात्रों ने हनुमान, राम, मदर टेरेसा, गांधी, चाचा नेहरू, फौजी, भारत माता, नेवी आफिसर की वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई। देशभक्ति गानों के अलावा डांडिया, राजस्थानी, पंजाबी व हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अभिभावकों के बीच भी म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान विजेता अभिभावकों व कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को समिति के अध्यक्ष विपिन चौधरी व प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राखी मलिक, मुस्कान, आरती, गीता का योगदान रहा।
एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ 15 जनवरी को
बड़ौत। विपिन चौधरी ने बताया कि 15 जनवरी 2020 को स्कूल में एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी खोली जा रही है। अंतरराष्ट्रीय कोच खिलाड़ियों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देंगे।
एडमिशन फी व ट्रांसपोर्ट फी माफ
बड़ौत। संस्था के अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि बागपत के अभिभावकों की दिक्कतों व माली हालत को देखते हुए मोदी शुगर मिल ग्रुप ने कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में पहली बार अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। न तो अभिभावकों से एडमिशन फी ली जाएगी और न ही ट्रांसपोर्ट फ्री।