फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ कार में लगी आग, प्रधानाचार्य और क्लर्क झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर(बागपत)। नंगलाबड़ी गांव में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की कार में तेज धमाके के साथ आग लग गई। प्रधानाचार्य और उनके साथ मौजूद क्लर्क ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई। आग से दोनो लोग झुलस गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगलाबड़ी के प्रधानाचार्य रविंद्र पाल सिंह ने बुधवार को कार से साहिबाबाद जा रहे थे। उनके साथ कॉलेज के क्लर्क विजय शंकर निवासी खेकड़ा भी थे। उन्होंने कार को स्टार्ट किया तो तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। धमाके के बाद दोनों कार से कूद गए, लेकिन आग की चपेट में आने से झुलस गए। आसपास के लोगों ने कार की आग बुझाई और प्रधानाचार्य व क्लर्क को रटौल के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया। हादसे की सूचना शिक्षकों को लगी तो उनसे फोन पर स्वस्थ होने की जानकारी ली। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें