फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने मकान छोड़ा, आरोपियों के परिजनों ने गांव  

Fri, 01 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के जौहड़ी गांव में आरोपी पक्ष के बंद पड़े मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के जौहड़ी गांव में पीड़ित किशोरी के परिजनों ने गांव में अपना निजी मकान छोड़कर परिचितों के मकान में शरण ली है। किशोरी के भाई अनिल ने बताया कि धमकियों को देखते हुये उनके परिवार ने ऐसा किया है और वह वहां सुरक्षित रहेगें। उधर, जौहड़ी गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देख आरोपी पक्ष के लोग भी दूसरे गांव में चले गए हैं। पड़ौसियों का दावा है कि वे जाते हुए वे कह रहे थे कि यहां हम सुरक्षित नहीं हैं। 
विज्ञापन
  इस मामले के आरोपी सोनू पुत्र मुद्दे का परिवार गांव से बृहस्पतिवार की चला गया। उनका कहना था कि गांव में अब वे सुरक्षित नहीं है। उनपर कभी भी दूसरी बिरादरी के लोग हमला कर सकते है। जौहड़ी गांव में रालोद नेता प्रोफेसर बलजीत सिंह और मित्रमुनि ने भी पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
  तुम्हारी पेंशन रुकवा दूंगा
बड़ौत (ब्यूरो)। कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप ने बताया बागपत के सीओ उन्हें धमकी दे रहे हैं कि तुम्हारी पेंशन बंद करा देंगे। इस संबंध में उन्होंने अपने सैन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है और उन्होंने कहा मैंने अपना शरीर ही देश के लिए दान किया हुआ है। अधिकारी चाहे उनके खिलाफ कुछ करें और समाज के लिए आंदोलन करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें