फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रिश्तेदार के मकान में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करते आबाद के परिजन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बेंगलुरु में हेयर सैलून पर काम करता था नई बस्ती गौरीपुर का रहने वाला किशोर
विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेंगलुुरु हेयर सैलून पर काम करने वाले किशोर का शव बागपत के मोहल्ला मल्हान में महिला रिश्तेदार के मकान में दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहरनगर की नई बस्ती के रहने वाले शमशाद ने बताया कि उसका बेटा आबाद उर्फ जुबैर (17) बेंगलुरु में हेयर सैलून पर काम करता था। वह चार दिन पहले बेंगलुरु से घर आया था। आरोप है कि पुराना कस्बे में मोहल्ला मल्हान में रहने वाली रिश्तेदार महिला ने बृहस्पतिवार देर शाम को फोन करके आबाद को अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद आबाद घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह आबाद रिश्तेदार महिला के मकान में पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसके शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आदाब के परिजन भी सूचना मिलने पर पहुंचे। उनका आरोप है कि आबाद की रिश्तेदार महिला और अन्य सदस्यों ने फांसी लगाकर हत्या की है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें