फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा सड़क में बने गड्ढों की वजह से स्कूटी के अनियंत्रित होने से हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक किशोर मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा सड़क में बने गड्ढों की वजह से स्कूटी के अनियंत्रित होने से हुआ। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद की बाग गली निवासी रिहान (16) अपने दोस्त इसरार के साथ मंगलवार की शाम स्कूटी से गांव फखरपुर गया था। रात सात बजे लौटते वक्त उनकी स्कूटी मार्ग पर बने गड्ढों में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पता चलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने रिहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी मोहल्ला मुंडाला निवासी इसरार का उपचार चल रहा है। रिहान की मौत होने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही मृतक के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि घटना के संबंध मे कोतवाली में तहरीर नही दी गई है। मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह घटना की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें