फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षिता का ऑल इंडिया वूमन यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बागपत ताइक्वांडो संघ की खिलाड़ी अक्षिता का ऑल इंडिया वूमन यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में चयन हुआ है। कोच सचिन शर्मा ने बताया कि बागपत के गांव सूप निवासी किसान संजीव कुमार की पुत्री अक्षिता ने इसी माह सहारनपुर स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन 27 से 30 मार्च तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया वूमन यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में हुआ है। अक्षिता वर्तमान में ब्लैक बेल्ट प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ी है। उसकी उपलब्धि पर यशवीर धामा, अजीत यादव, सोनू यादव, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज कुमार ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें