फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद किशोरी की हत्या

Thu, 31 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शव की शिनाख्त कराती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में हसनपुर मसूरी गांव के समीप जेवीजी कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 17 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव को फेंका गया है। शव मिलने से  सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर पिटाई और खरोच (नोचने के ) के निशान बने हैं। आशंका जताई जा रही है दरिंदों ने रेप करने के बाद उसकी हत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सहीं पता चलेगा।
विज्ञापन
 
  खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप स्थित जेवीजी कॉलोनी मे बुधवार की सुबह करीब सात बजे जब लोग खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें कालोनी परिसर में किशोरी का शव पडा हुआ दिखाई दिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
    निरीक्षण के दौरान पुलिस को शव के पास से एक कागज पड़ा मिला। जिस पर लिखा हुआ था कि किशोरी मुस्लिम समाज से है और इसका अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कर देना। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले। गर्दन और शरीर पर खरोचे थी। इससे स्पष्ट है किशोरी की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या की गयी है। 
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों  को बुलाकर शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है दरिंदों ने अपहरण के बाद किशोरी की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका है। वारदात को अंजाम किसी दूसरे स्थान पर दिया है। पुलिस आसपास के जनपद पुलिस से संपर्क में लगी है।
    उसकी मौत कैसे हुई। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा।  खेकड़ा थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने कहा लड़की की अभी ‌िशनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी मौत कैसे हुई? इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। उसके साथ रेप हुआ है या नहीं । इसकी रिपोर्ट चिकित्सकों से मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें