बागपत के कासिमपुर खेड़ी गांव में दूसरे समुदाय के युवक ने घर से किशोरी (16) का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रमाला थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
किशोरी के परिजनों ने रमाला पुलिस को बताया किशोरी सात मई को सुबह के समय घर में अकेली थी। जब कि परिवार के अन्य सभी लोग काम के लिए गए हुए थे। इसी दौरान गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक किशोरी का अपहरण करके ले गया। वे जब घर पर पहुंचे तो वहां पर किशोरी नहीं मिली। उसे आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
बाद में जानकारी मिली की कि गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक उसका अपहरण करके ले गया है। उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों से इस बारे में जानकारी की, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुलिस से किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी है। सीओ रमाला राजवीर सिंह ने कहा लड़की की बरामदगी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति पूर्ण का माहौल है।