फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल विक्रेता और उसके चार साथियों पर आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मोबाइल विक्रेता और उसके चार साथियों ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का डर दिखाकर एक किशोरी के साथ दो माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पता लगने पर परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी किशोरी का घर से अपहरण कर ले गए। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
यह घटना एक श्रमिक परिवार की नाबालिग पुत्री के साथ हुई। श्रमिक परिवार के मकान के पास ही एक युवक की मोबाइल रिपेयर और रिचार्ज की दुकान है। दो माह पूर्व किशेारी उसकी दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए गई थी। आरोप है कि तभी दुकानदार ने उसे बहला फुसलाकर उसके कुछ फोटो खींच लिए। यह फोटो अपने चार साथियों को भी भेज दिए। आरोप है कि इसके बाद पांचों ने फोटो वायरल करने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। छह अगस्त को पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपियों के घर पर पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि पांचों युवक उसी रात कार से उनके घर पर पहुंचे और तमंचे दिखा कर किशोरी का अपहरण कर ले गए। परिजनों ने खेकड़ा कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि किशोरी के परिजनों की तहरीर मिल गई है। आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें