फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल कालोनी के छात्रों ने बताया स्वदेशी एप

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से ऑनलाइन शिक्षण एवं परीक्षा होगी बेहतर
विज्ञापन

बागपत। ऑनलाइन शिक्षण एवं परीक्षा को बेहतर बनाने के लिए बागपत शुगर मिल कालोनी के दो छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकल को वोकल बनाने की नीति से प्रेरणा लेकर स्वदेशी एप तैयार की है। उन्होंने एप के माध्यम से बेहतर ऑनलाइन शिक्षण एवं परीक्षा कराने के लिए स्वदेशी तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

शुगर मिल कालोनी के आशीष रावत व अशोक कौशिक दिल्ली में कंप्यूटर विज्ञान तकनीकी के छात्र हैं। दोनों छात्रों ने प्रधानमंत्री की लोकल को वोकल बनाने की नीति से प्रेरणा लेकर दो माह की मेहनत के बाद गुरु स्कूल व स्कॉलर स्वदेशी एप तैयार की है। उनका कहना है कि एप के माध्यम से बेहतर ऑनलाइन शिक्षण एवं परीक्षा कराई जा सकती है। एप से बिना मोबाइल नंबर बताए ऑनलाइन शिक्षण किया जा सकता है। एप की डाटा सिक्योरिटी गूगल से ली गई है, इससे किसी भी प्रकार का डाटा आसानी से शेयर किया जा सकता है। एप से यू-ट्यूब की वीडियो चलाई जा सकती है तथा छात्र आसानी से एप को चला सकते है। स्कूल संचालक एप के माध्यम से 100 से अधिक छात्रों को कार्य भेज सकते हैं तथा ऑनलाइन परीक्षा भी करा सकते हैं। एप के माध्यम से क्विज की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें