फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में किशोर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या 

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
किशोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के रटौल गांव में किशोर ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूत्रों के अनुसार परिजनों ने उसे मेरठ अस्पताल में भतीजे के पास नहीं भेजा तो उसने यह कदम उठाया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


रटौल गांव निवासी साजिद (16) का शव सोमवार सुबह अपने मकान में छत के पंखे पर लटका था। उसकी भाभी कमरे में गई तो उसे इसका पता चला। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई जाहिद ने कहा उसका बेटा सैफ (3) निमोनिया से बीमार है। वह मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सभी लोग अस्पताल गए  थे। साजिद को देखरेख के लिए घर में छोड़कर गए थे। उनका कहना है कि साजिद भी मेरठ अस्पताल में सैफ के पास जाने की जिद कर रहा था। घर में कोई न होने के कारण उसे मेरठ जाने से मना कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा साजिद ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें