बिनौली में फ्लैग मार्च निकालते सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : amar ujala
बागपत के बिनौली में आगामी 11 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को बिनौली क्षेत्र के दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की गई।
बिनौली थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना सुरक्षा बल के जवानों में बिनौली, बरनावा, जिवाना, दादरी, रंछाड़, जहौड़ी आदि सहित दर्जनों गांव से फ्लैग मार्च निकाला और चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की। साथ ही अप्रिय सूचना मिलने पर पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु, जाकिर अली, गंगा सिंह, अमन सिंह आदि शामिल रहे।
जोनल मजिस्ट्रेट ने छपरौली मेंबूथों का निरीक्षण किया
छपरौली। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अफसरों की भागदौड़ तेज हो गई है। सोमवार को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने छपरौली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र और बूथों का निरीक्षण किया। उपस्थित कर्मचारियों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ह्दय शंकर तिवारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जोनल अफसरों ने बूथों पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के किसी भी कार्य में लापरवाही न बरती जाए। समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें। किसी भी तरह की कोई कमी न छोड़ी जाएगी, जिससे कोई बखेड़ा खड़ा हो। छपरौली विधानसभा के लिए 42 जोनल मजिस्ट्रेट और चार जोनल अफसरों ने विधानसभा क्षेत्र के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में 207 मतदान केंद्र और 319 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निरीक्षण में जाने के लिए उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।