संदिग्ध हालात में किशोर लापता
बड़ौत। पठानकोट मोहल्ले से एक 16 वर्षीय किशोर मंगलवार की रात लापता हो गया। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
वसीम पत्नी सूदीन पठानकोट मोहल्लें की रहने वाली है। उनका बेटा आसिफ (16) मंगलवार की रात बड़का रोड़ स्थित लैब को बंद कर घर के लिए निकला था लेकिन घर नहंी पहुंचा। जब उसके मोबाइल पर कॉल की गई तो एक बार घंटी बजी। उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।