दोघट। पलड़ी गांव में शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। वहां कई जिलों की टीम ने पहुंचकर हिस्सा लिया। पहले दिन सोरम, पलड़ी, गाजियाबाद, मेरठ व दादरी की टीम ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन अरविंद राणा व समाजसेवी राहुल तोमर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच पलड़ी ए की टीम ने 58-18 अंकों के बड़े अंतर से मैच जीता। मुजफ्फरनगर के सोरम की टीम ने पलड़ा की टीम को 41-18 अंक तो मेरठ के चिंदौड़ी ने बूढ़पुर को 55-51 अंक से हराया। गाजियाबाद की टीम ने मुल्हैड़ा मेरठ की टीम को 44-40 अंक तो पलड़ा की टीम ने मुलसम की टीम को 32-29 अंक से जीत दर्ज की।
रावा मेरठ व जेएमपी दादरी की टीम 51-51 अंक लेकर बराबरी पर रही। सभी विजेता टीमों ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। रेफरी शत्रुघ्न व रामगोपाल आर्य रहे। इस मौके पर गौरव कुमार, सतीश शर्मा, कपिल कुमार, रोहताश, अर्जुन, आशु, दीपक, धोनी आदि मौजूद रहे।