फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वॉलीबॉल में फतेहपुर पुट्ठी, हिलवाड़ी, दिल्ली की टीमों ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
-फतेहपुर पुट्ठी गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में कराई दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी गांव के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को दो दिवसीय पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह तृतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. महताब अली ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच फतेहपुर पुट्ठी और खेकड़ा की टीम के बीच खेला गया। फतेहपुर पुट्ठी की टीम ने खेकड़ा को 25-19 अंकों से हराया। दूसरे सेट में भी फतेहपुर पुट्ठी ने 25-22 अंकों से जीत दर्ज की। हिलवाड़ी की टीम ने बड़ौत की टीम को 21-15 अंकों से हराया। बड़ौत ने दूसरा सेट 22-20 अंकों से जीता, लेकिन निर्णायक सेट में हिलवाड़ी ने 15-13 अंकों से बाजी मारी। दिल्ली स्टेडियम की टीम ने गांव कमेटी पुट्ठी को 25-22 अंकों से हराया। दूसरे सेट में भी दिल्ली स्टेडियम ने 25-23 अंकों से जीत हासिल की। बवाना क्लब दिल्ली की टीम ने किरठल गांव की टीम को 25-20 अंकों से हराया। उन्होंने दूसरा सेट भी 25-22 अंकों से जीतकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास तोमर और अर्पित तोमर ने प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई। प्रशांत तोमर और रमन तोमर ने कमेंट्री का कार्य संभाला। इस आयोजन में ऋषिराज प्रधान, मंजू प्रधान, जगत सिंह, कृष्णपाल दरोगा, मास्टर ऋषिपाल सिंह, राकेश फौजी, ऋतिक तोमर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें