फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई समिति से सहमत नहीं खाप चौधरी व थांबेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। 26 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जो समिति बनाई है, हम उससे सहमत नहीं है। समिति की रिपोर्ट आने में कई-कई साल लग जाते है, इसलिए हमारा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

थांबेदार यशपाल सिंह ने कहा कि कमेटी में जो सदस्य लिए गए है, वे भाजपा को समर्थन करते आ रहे है। समिति में एक भी किसान को क्यों नहीं लिया गया। वैसे भी किसानों ने सुप्रीम कोर्ट व सरकार से कोई समिति बनाने के लिए नहीं कहा था, फिर समिति का गठन क्यों किया गया। पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार ने कहा कि इस फैसले से किसान खुश नहीं है, सभी असमंजस में है। हम किसानों के साथ है। बाकि दिल्ली में जो धरना चल रहा है, उसमें जो फैसला लिया जाएगा, वह मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें