फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: समस्याओं के निस्तारण के लिए शिक्षक जिविनि कार्यालय पर डालेंगे डेरा

Sun, 23 Mar 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर खड़े ​शिक्षक नेता। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
बड़ौत। जीपीएफ, नोशनल वेतन वृद्धि, चयन वेतनमान समेत अन्य मांगों के निस्तारण के लिए शनिवार को शिक्षक नेता जिला विद्यालय निरीक्षक धमेंद्र सक्सेना से मिले। जहां कोई समाधान नहीं होने पर 26 मार्च से तीन दिन दिन के लिए डीआईओएस कार्यालय पर डेरा डालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक मंडल सदस्य स्वराजपाल दुहूण ने बताया कि चार मार्च को 60 करोड़ की धनराशि बागपत कोषागार में स्थानांतरित कर दी गई थी। इसके बाद भी सेवानिवृत्त शिक्षक अपने जीपीएफ भुगतान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैंं। जीपीएफ, नोशनल वेतन वृद्धि, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति के अवशेषों का भुगतान नहीं हो रहा है।
इन प्रकरणों के निस्तारण के लिए 26 से 28 मार्च तक कार्यालय में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक डेरा डालने का निर्णय लिया है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो जिलाधिकारी कार्यालय पर 31 मार्च को एकत्र होकर पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर कोमवीर तोमर, डाॅ़ राजवीर सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें