फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों से जमीन खरीदने के लिए 37 करोड़ रुपये फिर मिले

Sun, 23 Mar 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बालैनी के हरियाखेड़ा गांव में किसान को चेक देते एडीएम पंकज वर्मा। स्रोत:किसान
विज्ञापन
बागपत। पुरामहादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए जमीन खरीदने को शासन ने ओर 37 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे पहले 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। यह रुपये मिलने के बाद किसानों से बैनामे कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई, जिसको अप्रैल तक पूरा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसके लिए करीब 87 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसमें से करीब 68 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदी जानी है। केंद्र का निर्माण होने से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी और धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से जिला विकसित होगा। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद पर्यटन विभाग व प्रशासन ने किसानों से जमीन लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
जमीन खरीदने को शासन से एक अरब 48 करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये की मांग की गई थी। इसमें से 20 करोड़ रुपये जनवरी में दिए गए थे और अधिकारियों ने किसानों के बैनामे कराने शुरू कर दिए थे। अब शासन ने 37 करोड़ रुपये ओर दिए हैं। यह रुपये मिलते ही एडीएम पंकज वर्मा व एसडीएम अविनाश त्रिपाठी ने उप निबंधक विभाग के कर्मियों के साथ शनिवार को गांव में शिविर लगाया।
विज्ञापन

जहां किसानों से जमीन के बैनामें तेजी से कराए जा रहे हैं। वहां शनिवार तक 74 बैनामें कराए गए और 38 करोड़ रुपये के चैक किसानों को दिए गए। अधिकारियों के अनुसार अप्रैल तक सभी बैनामें करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें