फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 18 को कलक्ट्रेट में धरना देंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर 18 नवंबर को कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। शिक्षक बच्चों की शिक्षा से लेकर सरकारी कार्यों में अपना योगदान देते हैं, लेकिन फिर भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षा पात्रता परीक्षा से मुक्त करने, सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन नियुक्ति के समय कराकर ही वेतन देने या फिर स्पेशल टास्क फोर्स से सत्यापन कराया जाएगा।
इनके अलावा विद्यालयों में रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण करने, शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में 18 नवंबर को धरना देंगे। इस दौरान राजकुमार शर्मा, योगेंद्र यादव, मनोज, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार और विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें