फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एसडीएम के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ़ गोविंद बाबू को पदभार ग्रहण न कराए जाने को लेकर शिक्षकों का धरना शनिवार देर शाम एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। मंगलवार तक उनको पदभार ग्रहण नहीं कराने पर दोबारा धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिक्षक को कॉलेज प्रबंधन द्वारा विवि के आदेश के बावजूद पदभार ग्रहण नहीं कराने से अन्य शिक्षकाें में रोष व्याप्त है। शनिवार को शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू किया था। इसमें अन्य कॉलेजों के शिक्षकों ने भी भाग लिया था।
एसडीएम मनीष यादव ने प्रबंध समिति व शिक्षकों से बातचीत की। डॉ़ गोविंद बाबू ने बताया कि वार्ता में निर्णय हुआ कि मंगलवार को उन्हें पदभार ग्रहण कराया जाएगा। इस आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें