फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बैठक कर भरी आंदोलन की हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/छपरौली/रमाला। दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों का चयन वेतनमान करीब एक साल से लंबित है। शिक्षकों की इसी प्रकार अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बैठक की। जिनमें 31 मई तक समस्या का समाधान न होने पर एक जून से बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगर में गायत्रीपुरम में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला मंत्री राजकुमार शर्मा के आवास पर हुई। जिसमें राकेश यादव ने कहा कि सैकड़ों शिक्षकों के चयन वेतनमान की पत्रावलियां बीएसए कार्यालय में धूल फांक रहीं हैं। वेतनमान स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। बैठक में विकास मलिक, ईश्वरपाल सिंह, पवन कुमार, कर्मवीर सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप शर्मा, योगेंद्र यादव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
छपरौली में बीआरसी कार्यालय पर हुई शिक्षकों की बैठक में भी निर्णय लिया गया कि 31 मई तक चयन वेतनमान आदेश निर्गत नहीं किए जाते हैं तो एक जून को सभी अध्यापक कोविड-19 के नियमाें का पालन करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे। बैठक में संजीव, भीष्मपाल सिंह, प्रमोद कुमार, शाहिद, गीता, अर्चना, सतेंद्र पाल और सतीश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल गांव में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि नवनियुक्त बीएसए जानबूझकर उच्च प्राथमिक शिक्षकों का चयन वेतनमान नहीं लगा रहे हैं। हरविंदर सिंह ने कहा कि बड़ौत ब्लाक में करीब 250 शिक्षक ऐसे हैं जिनका चयन वेतनमान जारी नहीं किया गया। समाधान नहीं किया गया तो शिक्षक बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में दीपक, गुलशन, अरविंद, बिट्टू, सुनील आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें