- सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान से मुलाकात करेंगे शिक्षक
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को शिक्षकों की बैठक हुई, जहां सरकार की शिक्षा नीतियों पर नाराजगी जताई। समस्याओं को सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
शिक्षक अजयराज शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के कारण माध्यमिक, प्राथमिक, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो रही है। प्राथमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों पर जबरन टीईटी को थोप दिया है। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान नहीं मिल रहा है। शिक्षक आदेश गुप्ता ने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहां 21 सितंबर को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान को समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर नवनीत कुमार, अजय राज शर्मा, डॉ़ नवीन कुमार, डॉ़ अरविंद त्रिपाठी, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, सौरभ जैन आदि उपस्थित रहे।