-दो मेरिट पहले ही हो चुकी हैं जारी, तीसरी मेरिट जारी कर प्रवेश करने का मिला था मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जिले के 21 कॉलेजों में परास्नातक पाठ्यक्रम में तीसरी मेरिट के तहत अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस दौरान कॉलेजों में भीड़ लगी रही।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य ममता जैसियान ने बताया कि परास्नातक में दो मेरिट से प्रवेश पूरे होने के बाद तीन दिन पहले तीसरी मेरिट जारी की गई थी। तीसरी मेरिट में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार तक छात्रों को प्रवेश का समय दिया गया था। इसको लेकर सुबह से ही दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज समेत अन्य काॅलेजों में छात्रों की भीड़ लग रही। छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया में परेशानी न हो, इसके लिए तीन काउंटर खोल दिए गए थे। पूरे दिन कॉलेजों में छात्रों की भीड़ लगी रही। प्राचार्य ने बताया कि यदि इसके बावजूद भी सीट रिक्त रह जाती हैं तो पत्र भेजकर विवि के कुलपति को अवगत कराया जाएगा।