फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उतरी थकान : स्कूलों में ताला लगाकर गायब हुए शिक्षक, एबीएसए को भी नहीं दी सूचना, होगी कार्रवाई

Wed, 14 Jul 2021 01:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सोमवार को जब कुछ अभिभावक तकरीबन साढ़े बारह बजे किसी काम से विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय पर ताला लटका था और वहां पर तैनात शिक्षक गायब थीं।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान लंबे समय तक परिषदीय स्कूल बंद रहे, हाल ही में प्रदेश सरकार ने केवल शिक्षकों के लिए ही स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं, ताकि अधूरे पड़े रिकॉर्ड को पूरा किया जा सके, लेकिन स्कूलों की लंबी छुट्टी होने के बाद भी ऐसा लगता है कि अभी तक शिक्षकों की थकान नहीं उतरी।

विज्ञापन


शिक्षक बिना शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बताएं या तो स्कूल में ताला लगा देते हैं या फिर समय से पूर्व स्कूल से चंपत हो जाते हैं। अब मामला एबीएसए के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं।
 

विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला प्राथमिक विद्यालय पट्टी चौधरान नगर बड़ौत में देखने को मिला। सोमवार को जब कुछ अभिभावक तकरीबन साढ़े बारह बजे किसी काम से विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय पर ताला लटका था और वहां पर तैनात शिक्षक गायब थीं।

अभिभावकों ने इसकी शिकायत एसडीएम सहित शिक्षा विभाग के आला अफसरों से की। इसके बाद शिक्षा विभाग के अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल शिक्षा विभाग के आला अधिकारी प्रकरण की जांच कर कार्रवाई पर जुट गए हैं।

इस संबंध में नगरीय शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने जानकारी न होने की बात कहीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आज विद्यालय की सरकारी छुट्टी है, तो उन्होंने मना किया। फिर उनसे पूछा गया कि क्या स्कूल बंद करने की जानकारी शिक्षकों ने आपको दी, तो उन्होंने सूचना न देने की बात कहीं। साथ ही कहा कि यह घोर लापरवाही है। मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें