फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी: पुलिस की गिरफ्त से बाहर मुख्य आरोपी, 158 कुंतल सरकारी राशन पकड़े जाने का मामला

Wed, 14 Jul 2021 12:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

चार जुलाई को बिनौली में क्षेत्रीय विपणन कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बंद पड़े स्कूल में छापेमारी कर 316 बोरे यानी 158 क्विंटल गेंहू व चावल पकड़ा गया था।
विज्ञापन
सरकारी राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में जिला कलेक्ट्रेट प्रभारी व कार्यवाहक एसडीएम बड़ौत व सीओ बागपत द्वारा गत दिनों पकड़े गए सरकारी राशन के 158 क्विंटल गेंहू व चावल के मामले में जहां अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है वहीं मुख्य आरोपी के तार एफसीआई गोदाम बड़ौत के आसपास सक्रिय राशन माफियाओं से जुडे हैं।

विज्ञापन


एसडीएम व पुलिस के आला अफसरों का कहना है कि जल्द ही एफसीआई गोदाम बड़ौत के आसपास सक्रिय रहने वाले राशन माफियाओं के खिलाफ औचक छापेमारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि चार जुलाई को जिला कलेक्ट्रट प्रभारी व कार्यवाहक एसडीएम बड़ौत रामनयन व सीओ बागपत अनुज मिश्र ने सूचना पर बिनौली में क्षेत्रीय विपणन कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर बंद पड़े स्कूल में छापेमारी कर 316 बोरे यानी 158 क्विंटल गेंहू व चावल पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार द्वारा जांच के बाद राशन की कालाबाजारी करने के मामले में मुख्य आरोपी अरूण जैन पुत्र आंनद जैन बिनौली, विपिन पुत्र रोहताश 25 प्रतिशत मुनाफा मुनिमगिरी करता है, पल्लेदार जुल्फकार पुत्र आशु बिनौली, विकास पुत्र बुद्वप्रकाश निवासी वाजिदपुर, वाहन चालक अमित पुत्र जितेन्द्र पानीपत, घटना स्थल स्वामी सुधीर तोमर पुत्र रामप्रसाद तोमर रंछाड हाल साहिबाबाद व चार अज्ञात पल्लेदारों के खिलाफ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम धारा 3/7 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

उधर, बिनौली मेें हुई छापेमारी के बाद राशन माफिया एफसीआई गोदाम बड़ौत के आसपास सक्रिय हो गए हैं। इन राशन माफियओं में जुल्फिकार व जमशेद सहित अन्य कई के तार मुख्य आरोपी अरूण जैन से जुडे है। क्योंकि सिंघावली थाना क्षेंत्र के लुहारा गांव में पुलिस ने 29 अक्टूबर 2018 में छापा लगाकर जो साढे तीन सौ बोरे चावल पकड़ा था, उसमें एफसीआई गोदाम बड़ौत पर काम करने वाले एक प्राईवेट युवक सोनू व गुराना निवासी एक युवक अखिल का नाम प्रकाश में आया था।

ये बोले एसडीएम 
इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि एफसीआई गोदाम बड़ौत के आसपास राशन माफियाओं के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हुई है। जल्द ही औचक छापेमारी कर उक्त राशन माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर राशन की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें