फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पीएचडी की उपाधि मिलने पर शिक्षक का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कालेज में वाणिज्य विषय के शिक्षक कमलकांत कौशिक को वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व जलपुरुष डॉ़ राजेन्द्र सिंह ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन

शिक्षक को उत्तर प्रदेश की ग्रामीण निर्धनता एवं बेरोजगारी के सन्दर्भ में नई आर्थिक नीतियों का मूल्यांकन के शोध करने पर उपाधि दी गई। उन्होंने पीजी काॅलेज मलिकपुरा गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर बाल गोविन्द सिंह के निर्देशन में इस विषय पर शोध किया था। मंगलवार को काॅलेज के स्टाफ ने उपाधि लेकर लौटे शिक्षक का स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ़ सतेंद्र कुमार, अतुलदेव शर्मा, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह दाहिया, डॉ़ राहुल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें