फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से स्कूल पहुंची शिक्षिका, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने किया उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभानपुर दो का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभानपुर दो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षिका विद्यालय में विलंब से पहुंची। बीएसए ने शिक्षिका से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा बीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों में विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका नेहा उपस्थित मिली तथा एक शिक्षिका अवकाश पर गई हुई है। एक अन्य शिक्षिका जयरजनी विद्यालय में विलंब से पहुंची। विद्यालय में सफाई व्यवस्था भी सही नहीं मिली। विलंब से विद्यालय पहुंचने पर शिक्षिका से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने विद्यालय इंचार्ज को अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन बढ़ाने तथा विद्यालय में सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी बीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर सीसीएल पर गई शिक्षिकाओं की सेवा पंजिका कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें