फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के वेतन भुगतान का जल्द होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के वेतन भुगतान का जल्द होगा निस्तारण
विज्ञापन

-बैठक के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ से मिले शिक्षक
बड़ौत। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया गया। शिक्षक संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ से मिले। उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही लंबित प्रकरणों का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह व संचालन मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि दो माह से जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षकों की ढुलमुल रवैये से शिक्षक खफा हैं। उनकी पदोन्नति, चयन वेतनमान, सामूहिक बीमा का भुगतान, मृतक आश्रितों की नियुक्ति तथा बोर्ड की कॉपियां जांचने वाली परीक्षकों का भुगतान न होने से अव्यवस्था का माहौल है। शिक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष वल्लभ सिंह शर्मा व मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ से मिले, जहां संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ विनय कुमार पांडे को से शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही शिक्षकों की लंबित मांगें पूरी कर दी जाएगी। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, कुलदीप कुमार, जितेंद्र, धर्मवीर, मनमोहन, मनोज पंवार, उपेंद्र पंवार, गौरव शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, प्रेमजीत दहिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें