फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रधानाध्यापक ममता को लखनऊ में किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की प्रधानाध्यापक ममता मानव काे लखनऊ में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने राज्य शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ममता मानव ने बालिका शिक्षा, पर्यावरण व समाजसेवा के कार्याें में हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दिया और विद्यालय में बच्चों का नामांकन लगातार बढ़ाकर 110 से 350 तक कर दिया। इस तरह विद्यालय में अब 350 बच्चे पंजीकृत हैं। इसको देखते हुए ही अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में चयन हुआ और यहां बच्चों को अंग्रेजी भी सिखाई जाती है। प्रधानाध्यापक की इन उपलब्धि को देखते हुए राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया था। उन्हें लखनऊ में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें