फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने तीन के छात्र को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र को पीटा, हंगामा
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव स्थित पब्लिक स्कूल में शिक्षक के कक्षा तीन के छात्र की पिटाई करने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने थाने और बाल कल्याण समिति में मामले की शिकायत की है। आरोप है कि डीएम के छुट्टी के आदेशों के बावजूद भी स्कूल का संचालन किया जा रहा था।
गौसपुर गांव निवासी महताब पुत्र कासिम ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा समीर पुत्र शौकीन गांव के ही पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। शुक्रवार को उसकी अपने सहपाठी के साथ मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद टीचर ने समीर की जमकर पिटाई कर दी। इसमें उसकी आंख और नाक पर चोट लग गई है। सूचना पर वह स्कूल पहुंचा और मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की। आरोप है कि उन्होंने भी उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिजन पीड़ित छात्र को साथ लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष राजीव यादव के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। बताया कि डीएम ने ठंड के चलते 27 दिसंबर तक छुट्टी के आदेश जारी किए है। इसके बावजूद स्कूल संचालित किया जा रहा है। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष राजीव यादव का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के पास मान्यता भी है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें