फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान,टीमों ने लिए 65 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
- रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शुरु किया जाएगा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत सर्वे कर रही टीमों ने रविवार को बागपत, बड़ौत व खेकड़ा के शहरी क्षेत्र के 65 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए है। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीजों का उपचार शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में दो जनवरी से टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण का सर्वे किया जा रहा है। प्रथम चरण में 12 जनवरी तक बागपत, बड़ौत व खेकड़ा के शहरी क्षेत्रों में सर्वे किया जाएगा। सर्वे में स्वास्थ्य विभाग की 83 टीमें घर-घर का सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान संदिग्ध मिलने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। फिलहाल जिले में लगभग ढाई हजार मरीज टीबी की बीमारी की चपेट में हैं। रविवार को शहरी क्षेत्रों का सर्वे कर टीमों में 65 संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर लोगों का उपचार शुरु किया जाएगा। रविवार को टीमों ने बागपत से 13, बड़ौत से 17 व खेकड़ा से 30 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल स्थित लैब में भेजे है। जिला अक्षय रोग अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने बताया की जिले में सर्वे की रही 83 टीमों ने रविवार को 65 संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे है। रिपोर्ट मिलने पर लोगों को उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें