कंडेरा के डी क्रय केंद्र में पानी भरा, पांच दिन से तौल बंद
रमाला। कंडेरा गांव स्थित डी क्रय केंद्र परिसर में पानी भरने से पिछले पांच दिन से तौल बंद है। इस कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से केंद्र में शीघ्र ही तौल शुरू कराने की मांग की।
कंडेरा गांव में सहकारी चीनी मिल रमाला का डी क्रय केंद्र है। केंद्र परिसर में पिछले पांच दिन पहले पड़ोस के खेत का पानी भर गया। इस कारण पिछले पांच दिन से तौल बंद है। क्रय केंद्र न चलने से किसानों के सामने खेत खाली करने में परेशानी हो रही है। किसान पप्पू , नरेंद्र, बिट्टू , अनिल, सुबोध, राम कुमार, सचिन का कहना है कि गन्ना पर्चियों की तारीख भी निकल गई है। तारीख बदलवाने के लिए मिल के चक्कर काटने पडे़ंगे। क्रय केन्द्र पर तौल न होने से पशुओं के लिए चारे का संकट हो गया है। तौल लिपिक से फोन पर जानकारी की जाती है तो तौल लिपिक फोन रिसीव नहीं किया। किसानों का कहना है कि अब तो क्रय केंद्र का पानी भी सूख गया है, लेकिन फिर भी तौल चालू नहीं की। शीघ्र ही क्रय केंद्र पर तौल शुरू कर करने पर धरना देने की चेतावनी दी। प्रधान प्रबंधक आर बी राम ने कहा क्रय केंद्र में पड़ोसी के खेत का पानी भर गया , इस कारण तौल नहीं हो सकी। जल्द ही तौल चालू करा होगी।