पुलिस ने चेकिंग के दौरान 60 पेटी हरियाणा मार्का पकड़ी
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर स्थित पुलिस चौकी पर आबकारी टीम और बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से छोटा हाथी में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह शराब कपड़ों के नीचे छिपाई हुई थी।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह को सूचना मिली कि हरियाणा से छोटा हाथी में कपड़ों के नीचे छिपाकर काफी मात्रा में शराब लाई जा रही है, जो बिनौली रोड की ओर से जा रही है। इस सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह और बिनौली रोड पुलिस चौकी इंचार्ज को चेकिंग के लिए लगाया। तभी बड़ौत से बिनौली की ओर आता हुआ छोटा हाथी दिखाई दिया। जिसे उन्होंने रोका और चेकिंग की तो उसमें कपड़ों के नीचे 60 पेटी हरियाणा मार्का मिली। जिसे उन्होंने कब्जे में ले लिया। वहीं उन्होंने शराब तस्कर गुल हसन पुत्र अहमद हसन निठौड़ा रोड बबलू गॉर्डन लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।