फसलों के बेहतर उत्पादन के टिप्स दिए
खेकड़ा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने ग्राम सांकरौद में आयोजित गोष्ठी में किसानों ने फसलों के बेहतर उत्पादन के टिप्स दिए। साथ ही किसानों से धान की पुआल न जलाने का आह्वान किया।
सांकरौद में शनिवार को ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह धामा के आवास पर गोष्ठी में कृषि विभाग के अनुज कुमार ने गेहूं की अगेती और पछेती फसलों की बुवाई की विधि एवं बीज प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने हरे चारे के लिए बरसीम, जेई बुवाई कर पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन पचास ग्राम मिनरल मिक्चर खिलाने को कहा। किसानों से खेतों में धान की पुआल न जलाने का भी आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान चौधरी देवेंद्र सिंह धामा, राधे, देवेंद्र सिंह धामा, अलीहसन, नरेश, धर्मेंद्र, लीलू फौजी, कंवरपाल सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।