फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में दो लाख लोगों को योग कराने का लक्ष्य

विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में पुलिसकर्मियों को योग कराते पंतजलि केन्द्र सिसाना के स? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा परिषदीय विद्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अधिकारी, कर्मचारी, स्कूलों में शिक्षक और छात्र-छात्राएं योगाभ्यास करेंगे। योग दिवस पर जिले में लगभग दो लाख लोगों को योग कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 14 जून से अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा है। जिले में 14 जून से नगर के पक्का घाट से योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया था। इस बार आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग’ की थीम पर मनाया जा रहा है। योग से फिजिकल, स्पिरिचुअल और इंटेलेक्चुअल वेल बीइंग बढ़ावा मिलता है।
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में दो लाख लोगों को योग से जोड़ा जाएगा। मंगलवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक और छात्र-छात्राएं योगाभ्यास करेंगे। मंगलवार को आयुष विभाग व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जनता वैदिक कालेज बड़ौत में योग शिविर का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सम्मानित होंगे जिले के दो शिक्षक
बागपत। जिले के एक शिक्षक और एक शिक्षिका को 17 मई को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मई में जिला और राज्य स्तर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर जिले के स्कूलों के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया था। प्रदेश स्तर पर महिला वर्ग में निवाड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका सीमा चौहान और पुरुष वर्ग में बौढ़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के सहायक अध्यापक विनीत कुमार विजेता रहे थे। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों ने जिले का प्रदेश स्तर पर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें